यूकेडी केन्द्रीय कार्यालय पर मनाया स्वतंत्रता दिवस

0
127

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर समारोह का आयोजन केंद्रीय कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया । इस दौरान राजधानी देहरादून के उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मुख्यालय सहित सम्पूर्ण 13 जिलों के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया. और इस अवसर पर उक्रांद के आंदोलनकारियों एवं संस्थापक सदस्यों ने तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाधाय ने कहा कि आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. निश्चित रूप से इस स्वतंत्रता दिवस को पाने के लिए देश के लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन के त्याग, तपस्या और बलिदानों की गाथा का स्मरण करते हुए मौजुदा हालतो को देखते हुए उत्तराखंड के सपने को लेकर प्रदेश में चल रही वर्तमान स्थिति को दुखद बताया। इस अवसर पर देहरादून महानगर अध्यक्ष दीपक रावत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में जहाँ एक तरफ देश को आजादी मिली और राष्ट्र के संविधान का निर्माण हुआ, वही उत्तराखंड के गांधी स्व इंद्रमणि बडोनी के त्याग और संगर्ष से उत्तराखंड का निर्माण प्रदेश की जनता के हित को साधने के लिए हुआ लेकिन आज इसकी बहुत दुखद स्थिति है जहाँ एक तरफ देश में जय जवान, जय किसान का नारा बुलंद हुआ था, लेकिन इस नारे के विपरीत किसान आंदोलनरत हैं।उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार है, शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्ता लचर जिस कारण देश और उत्तराखंड प्रदेश में बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा हो रखी है. देहरादून महानगर कार्यकारी अध्यक्ष किरण रावत ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों से उक्रांद कहना चाहती है कि सरकार बार-बार उत्तराखंड की जनता को अपने झूठे वादों से छलती आयी है क्या ये सरकारें प्रदेश को बेरोजगारी से , कुव्यवस्थाओं से स्वतंत्रता दिला पाएगी और यह सरकार एक तरफ युवाओ को, तीर्थपुरोहितों को टेबल पर बातचीत के लिए बुलाती है, लेकिन साथ में यह भी कहती है कि देवस्थानम एक्ट जैसे काले कानून को वापस नहीं लेगी , न ही युवाओ को अभी तक वादे अनुसार 22 हजार रोजगार मिल पाए है सरकार को इन सभी समस्याओं पर जनता की बात सुनकर उनकी मांगों का हल निकालना चाहिए।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों, शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को याद किया. ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. महानगर मीडिया प्रभारी व महामंत्री दीपक मधवाल ने कहा कि सभी को प्रदेश की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए अपना जीवन अर्पित करने का संकल्प लें। इस मौके पर जयप्रकाश उपाधाय, विजय बोडाई, दीपक रावत, बहादुर सिंह ,कुंवरप्रताप, सुनील ध्यानी, किरण रावत, दीपक मधवाल, अभिषेक बहुगुणा, राजेंद्र बिष्ट, लताफत हुसैन, बृजमोहन,शकुंतला रावत, गीता बिष्ट, रामचंद्र उपाधाय, राजेंद्र प्रधान, मुकेश कुंद्रा, आर के शंखधार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY