प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिखाई हरी झंडी

0
256

देहरादून। देेहरादून दून स्कूल से राजीव गांधी फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित राजीव सद्भावना अभियान दौड़ का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के हाथों से आगाज हुआ। यह दून से दिल्ली तक की दौड़ होगी जो सद्भावना का संदेश लेकर स्वतंत्रता दिवस से राजीव गांधी के जन्मदिवस 2० अगस्त तक दिल्ली तक चलेगी। दौड़ का नेतृत्व अल्ट्रा रनर सूफिया कर रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने कहा कि दौड़ का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य शरीर, सद्भावना का, भाईचारे और प्रेम का संदेश देना है। दून स्कूल जहाँ स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा दीक्षा ली वहाँ से इस यात्रा की शुरुआत कर हम राजीव जी का स्मरण कर रहे हैं।
इस अवसर पर युवा नेता वैभव वालिया जी ने बताया की यह दौड़ 2० अगस्त को राजीव गांधी के 77 वे जन्मदिवस पर दिल्ली स्थित वीर भूमि पर समाप्त होगी। दौड़ का नेतृत्व गिनीज रिकार्ड धारक अल्ट्रा रनर सूफिया कर रही हैं जो कश्मीर से कन्यकुमारी तक की सबसे तेज दौड़ लगा चुकी हैं। दौड़ में सूफिया के साथ, अजय यादव, विकास, निशांत भी दौड़ेंगे। सैकड़ों की संख्या में सुबह सुबह जल्दी पहुँचकर लोगों ने दौड़ को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी जरिता, पार्षद कोमल वोहरा, मंजू त्रिपाठी, पार्षद संगीता गुप्ता, जगदीश धीमान, कमर खान ताबी, अनुराग, विपुल नौटियाल, के के शास्त्री, राजेश चमोली, अमृता कौशल, मोहित ग्रोवर, दिनेश कोशल, संदीप चमोली, भूपेन्द्र नेगी, विजय रतूरी मांटी, आलोक नेगी, अजय रावत, विकास नेगी, सुधांशु पुण्डीर, उज्ज्वल, प्रांजल, हन्नी गोगिया, मुकेश चौहान, लक्की राना शिवम् गोविन्दगढ़, हरेन्द्र बेदी, राजेंद्र भंडारी, गौतम नौटियाल, सूरज पंवार, इमरान आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY