देहरादून(संवाददाता)। धर्मपुर विधानसभा में क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड द्वारा क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर साईकल से तिरंगा यात्रा निकाली। जिसे धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली एवं कैन्ट के अध्यक्ष ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह तथा सीईओ अभिषेक राठौर ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सांसद प्रतिनिधि महेश पाण्डे ने बताया कि विधायक विनोद चमोली जी ने स्वयं साईकल चलकर लगभग 15० साईकल धारकों के साथ आठ किलोमीटर तिरंगा लेकर साईकिल चलाई,यात्रा भारत माता की जय,वंदेमातरम के उद्धघोष के साथ एयरफोर्स, सोसाइटी एरिया, सुभाषनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, क्लेमेनटाउन मोड़, टर्नर रोड होते हुए झील के पास सामुदायिक भवन में समाप्त हुई। जहाँ सभी प्रतिभागियों को विधायक विनोद चमोली और सीईओ अभिषेक राठौर द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि साईकल से तिरंगा यात्रा निकालना पूरे समाज को अपनी आजादी को याद करने का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि तथा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर पर तिरंगा फहराना चाहिये, कैन्ट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर सीईओ अभिषेक राठौर ने कहा कि सभी को देश की आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाना चाहिये और ये आजादी का अमृत महोत्सव पूरे वर्ष चलेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सांसद प्रतिनिधि महेश पाण्डे ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि आने वाली पीढ़ी को देश के लिए मर मिटने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कराने के लिये इस तरह के देशभक्ति के कार्यक्रम हमेशा आयोजित करने चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, कैंटबोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह, सीईओ अभिषेक राठौर, कार्यक्रम संयोजक सांसद प्रतिनिधि महेश पाण्डे,मोहन जोशी, नियो विजन फाउंडेशन के गजेंद्र रमोला, अभिषेक परमार, एस एस राठौर, मदन ठाकुर, विजयपाल, विनोद कुमार, बृजेश गुप्ता, रामकुमार, पंकज, विशाल, ध्रुव कश्यप,महेश गोयल आदि शामिल रहे।
