देहरादून(संवाददाता)। सीटू व एफ्टू के आह्वान पर अपनी 12सूत्रीय मांगों को लेकर आज भी 9 हजार से भी अधिक आशाऐं कार्य बहिष्कार पर हैं । यहां जारी एक बयान में उक्त जानकारी यूनियन की प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने सीएमओ कार्यालय में आयोजित सभा में दी । इस अवसर पर सीटू के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड राजेन्द्रसिंह नेगी ने कहा है राज्य सरकार आशाओं की न्यायोचित मांगों को पूरा करने के बजाय भारतीय मजदूर संघ के माध्यम आन्दोलन में फूट डालने की कोशिश की थी वह नाकाम हो चुकी है। उन्होंने कहा सरकार आशाओं की न्यायोचित मांगों को पूरा नहीं करती है तो आन्दोलन जारी रहेगा ,शासन को जिन मांगों पर सहमति बनी है उसका जीओ जारी करना चाहिए । इस अवसर पर किसान नेता व सहसपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र पुरोहित ने आशाओं की मांगों का समर्थन करते हुऐ हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां शामिल थीं ।
