डोईवाला(संवाददाता)। डोईवाला के जॉली ग्रांट का देहरादून हवाई अड्डे अब नए रूप में बनकर तैयार हैं और बहुत जल्दी तमाम खूबियों को समेटने वाली यह आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग एयरपोर्ट अथॉरिटी के हैंड ओवर होने जा रही है। देहरादून हवाई अड्डे के नई बिल्डिंग जहां 18 सो यात्रियों की क्षमता वाली है तो वही इसकी खूबसूरती भी देश विदेश के लोगों को बेहद पसंद आएगी। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग को तैयार कर रही कंसट्रेक्शन कंपनी अहलूवालिया लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजीव बनसोडे ने इस बिल्डिंग की खासियत बताते हुए कहा की देहरादून हवाई अड्डे पर आने वाले लोगों को पता चलेगा की वाकई देवभूमि का यह एयरपोर्ट पूरे देश के एयरपोर्ट में सबसे खास और बेहद खूबसूरत हैं। बिल्डिंग की खासियत बताते हुए बताया की इस बिल्डिंग के डिजाइन को खास तौर से उत्तराखंड के कल्चर से जोड़कर इसके अंदर आर्ट का काम इस बिल्डिंग के खूबसूरत बनाता हैं। बेहद सुरक्षित और सुंदर बिल्डिंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इसके भीतर और बाहर बहुत सारी खूबियां हैं।
एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के लिए एक बेहद खास थीम अहलूवालिया कंसट्रेक्शन कंपनी लिमिटेड को मिली थी जिस पर रात दिन काम करके और कोविड़ 19 की गाइड लाइन का पालन कर सभी मानकों का पालन करते हुए एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग को बनाया गया हैं। इस बिल्डिंग की खासियत थ्री डी आर्ट और इसका डिजाइन हैं इसलिए कंपनी को वर्ड रिकॉर्ड और बुक के लिए हमें कन्फर्म लेटर मिला हैं और बहुत जल्दी यह बिल्डिंग एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौप दी जाएंगी = राजीव बनसोडे प्रोजेक्ट इंचार्ज अहलूवालिया कंसट्रेक्शन लिमिटेड। देहरादून हवाई अड्डे पर लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है और फ्लाइट भी तमाम शहरों के लिए कनेक्ट हो गई है इसलिए बड़े स्पेस की जरूरत थी अब एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग तैयार हो गई हैं जिसमे 18०० यात्रियों के आने जाने की सुविधा मिलेगी और एप्रिन पर भी एक बार में 2० छोटे बड़े एरोप्लेन खड़े हो सकेंगे= प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक जॉली ग्रांट।
