डायट प्रशिक्षित बेरोजगारों ने नंगे पांव थाली व ताली बजाकर किया सचिवालय कूच

0
188

आज दो अभी दो नियुक्ति दो, लड़कर व छीनकर लेंगें नियुक्ति
देहरादून(संवाददाता)। आज दो अभी दो नियुक्ति दो दो, छीनकर लेके रहेंगें नियुक्ति, लडकर लेंगें नियुक्ति सहित अनेक नारों के साथ उत्तराखंड द्विवर्षीय डायट डीएलएड बीटीसी प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन सत्र 2०17-19 ने प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजते हुए गांधीगिरी दिखाते हुए नंगे पांव चलकर थाली व ताली बजाते हुए सचिवालय कूच किया।
उत्तराखंड द्विवर्षीय डायट डीएलएड बीटीसी प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन सत्र 2०17-19 ने प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की मांग को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगार परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में इकटठा हुए और वहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजते हुए गांधीगिरी दिखाते हुए नंगे पांव चलकर थाली व ताली बजाते हुए सचिवालय कूच किया और पुलिस ने सभी को बैरीकैडिंग लगाकर सुभाष रोड पर रोक लिया। इस दौरान सभी वहीं धरने पर बैठ गये और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ेेेे
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज सोई सरकार को पिछले दो वर्षों से लंबित प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं की जा रही है और जिससे उनमें रोष बना हुआ है। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि अभी प्रशिक्षित डीएलएड बेरोजगारों ने गांधीगिरी दिखाई है और नंगे पांव व थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज किया है और प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करने की मांग कर रहे हैं और कहा कि शिक्षा निदेशालय के परिसर में कई दिनों से धरना व प्रदर्शन के साथ ही साथ क्रमिक अनशन पर बैठे हुए है। प्रशिक्षितों ने कहा कि नियुक्ति की मांग को लेकर डायट प्रशिक्षितों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा ओर इस अवसर पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया गया।
इस अवसर पर संगठन के सह मीडिया प्रभारी प्रकाश दानू ने कहा है कि विगत 19 माह से अधिक समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं डीएलएड डायट प्रशिक्षित बार बार धरना करने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम डायट प्रशिक्षितों ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय तक शासन व प्रशासन के विरोध में आंदोलन को तेज किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इसी के साथ बार बार विभाग से आग्रह करने के बाद भी कोर्ट केस नहीं लगाया जा रहा इसलिए डायट डीएलएड संघ द्वारा क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन दिन रात जारी रहेगा और आगे की रणनीति स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया डीएलएड संघ पूरे दलबल के साथ जल्द ही डिप्लोमा वापसी, जुलूस, मंत्री आवास स्थल पर धरना आदि कार्य करने को हम बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए रणनीति तैयार की जायेगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पंत ने बताया कि प्राथमिक भर्ती मे दायर एक वाद अनू पंत बनाम उत्तराखंड सरकार मैं न्यायालय द्वारा एक सितंबर 2०21 की अगली तिथि तय की गई है जिससे इस भर्ती के ओर लंबे समय तक पूर्ण ना होने के पूरी पूरी संभावना है जिमसें सीधे सीधे डायट प्रशिक्षितों का अहित हो रहा है। जिसमे बार बार अपनी समस्या को लेकर जा रहे प्रशिक्षित शिक्षा मंत्री और कैबिनेट मंत्री का पास जाते हैं तो वे सभी मौन धारण कर लेते हैं जो चिंता का विषय है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्षा दीक्षा राणा ने कड़े शब्दों में सरकार को चेताया है कि हम धरने से तब तक नही उठेंगे जब तक हमको नियुक्ति नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांग सरकार पूरी नहीं करती तो हम सभी भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे और इसका जिम्मा सरकार के ऊपर होगा। इस अवसर पर डायट डीएलएड संघ के साथ धरना में मंच साझा करने बीएड संघ भी आ गया और सभी की एक ही मांग है कि सरकार जल्दी से जल्दी कोर्ट केस का निपटारा कर हमें नियुक्ति दिलाएं। इस अवसर पर प्रदेश भर से आये हुए प्रशिक्षित बेरोजगार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY