जानकारी के अभाव एवं खौफ से बेगुनाह नहीं कर पाता शिकायत

0
145

विकासनगर(संवाददाता)। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि मोर्चा द्वारा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर प्राधिकरण स्तर से पुलिस शिकायतों से संबंधित मामलों पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाईध् व्यक्तिगत पेशी का समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार- प्रसार करने का आग्रह किया गया, जिससे पुलिस उत्पीडऩ के शिकार व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में अपनी पीड़ाध् शिकायत प्राधिकरण के समक्ष रख सकें और इससे पुलिस की निरंकुशता पर लगाम लगेगी तथा पुलिस उत्पीडऩ के शिकार व्यक्ति इससे जागरूक हो सकंगें। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि वैसे राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर ऊपर के मामले तथा जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण इससे नीचे के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत सुनता है। नेगी ने कहा कि अधिकांश मामलों में बेगुनाह आमजन पुलिस के खौफ एवं जानकारी के अभाव में अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाता, जिस कारण पुलिस निरंकुश होकर कार्य करती है तथा कुछ अति उत्साही अधिकारी पद के मद में चूर होकर अति पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के खिलाफ शिकायतों पर हुई कार्रवाई एवं पुलिस अधिकारियों की व्यक्तिगत पेशी के व्यापक प्रचार-प्रसार से आमजन को ताकत मिलेगी तथा वह अपनी बात प्राधिकरण के समक्ष मजबूती से रख सकेगा और उत्पीडऩ के शिकार लोग इससे जागरूक होंगें।

LEAVE A REPLY