मांगों को लेकर आशाओं का मुख्यमंत्री आवास कूच

0
268

देहरादून(संवाददाता)। सीटू से सम्बद्ध उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन एवं आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने राज्य कर्मचारी घोषित किये जाने एवं 21 हजार रूपये मानदेय दिये जाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजते हुए जबरदस्त नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री आवास कूच किया, जहां पर पुलिस ने हाथीबडकला पुलिस चौकी के समीप बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकािरयों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गई।
यहां यूनियन से जुडी हुई आशा कार्यकत्र्रियां राजपुर रोड स्थित सीटू के कार्यालय में इकटठा हुई और वहां से अपनी मांगों के समाधान के लिए नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ गरजते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया। जहां पर पुलिस ने हाथीबडकला पुलिस चौकी के समीप बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकािरयों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गई। इस अवसर पर सीटू से सम्बद्ध उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन की प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि पिछले लंबे समय से वह कार्य बहिष्कार पर है और सीएमओ कार्यालय में धरनारत है लेकिन उनकी मांगों पर किसी भी पकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनकी 12 सूत्रीय मांगों पर पूर्व पर आश्वासन दिया गया लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे आशा कार्यकत्र्रियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आशाओं को पांच हजार का मानदेय देने की पेशकश स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने की और देय भी मिलते रहेगें और इसमें पिछले दो हजार रूपये को जोड़कर सात जार रूपये माना ये और प्रत्येक केन्द्र में आशा रूप स्थापित किये जायेंगें और अटल। उन्होंने कहा कि आशाओं के सभी प्रकार के उत्पीडन एवं कमीशनखोरी पर कार्यवाही की जायेगी और स्वास्थ्य बीमा पर समुचित कार्यवाही होगी का आश्वासन दिया गया है और सेवानिवृत्त होने पर पेंशन का प्रावधान किया ाजये और कोविड काल में लगी आशाओं को 5० लाख का बीमा लागू किया जाये और अन्य सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही किये जाने की मांग के साथ ही अविलम्ब शासनादेश जारी किये जाने की मांग की गई। पेंशन योजना में उम्र की सीमा समाप्त करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा जायेगा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। इस अवसर प्रदेश भर से आई आशा कार्यकत्र्रियां शामिल थी।

LEAVE A REPLY