हटाई गई खतरनाक 11केवी विद्युत लाइन

0
146

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। नगर पालिका परिषद् बड़कोट के वार्ड नंबर एक,तीन और चार में लोगों के आवासीय भवनों के ऊपर 11केवी की विधुत लाइन को हटाने के लिये आखिर समासेवी डा. कपिल देव रावत की मुहिम रंगलाई। रविवार से बड़कोट नगरपालिका के तीन वार्डों से उक्त लाई को हटा ने का कार्य हो गया। बता दे कि उक्त लाइन को बीते चार वर्ष पहले उक्त वार्डों से हटाकर बाहर से ही शिफ्ट कर दिया था, लेकिन उक्त डैमेज लाइन को मकानों के ऊपर से नही हटाया गया ओर बिजली के तार यूं झूल रहे थे। इससे स्थानीय लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
समाज सेवी कपिल देव रावत ने बीते माह उक्त माले को लेकर देहरादून में इंजीनियर रजनीश अग्रवाल (मुख्य अभियन्ता उत्तराखंड पावर कारपोरेशन गढ़वाल मंडल) से मिरकर नगर पालिका परिषद् बड़कोट की डैमेज पडी 11 केवी की विधुत लाइन की समस्या से उन्हें अवगत करवाय था । उन्होंने इस लाइन को जनहित में जल्द हटाने का अनुरोध किया था।जिसके बाद विधुत विभाग ने इस लाइन को हटा दिया । इधर स्थानीय लोगों ने डा. कपिल देव रावत का आभार जताया हैं।

LEAVE A REPLY