सरकार के खिलाफ सडकों पर दहाड़ी आशा कार्यकत्रियां

0
152

नगर संवाददाता
देहरादून। आशा कार्यकत्र्रियों को न्यूनतम 18 हजार रूपये मानदेय दिये जाने की मांग को लेकर तथा प्रोत्साहन राशि दो गुना किये जाने सहित अनेक समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए सचिवालय कूच किया जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं बैरीकैडिंग पर धरने पर बैठ गई।
यहां आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन उत्तराखंड के बैनर तले आशा कार्यकत्र्रियां भाजपा महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड में इकटठा हुई और वहां से अपनी मांगों के समाधान के लिए सचिवालय कूच किया। जहां पर पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर आशा कार्यकत्र्रियों ने कहा है कि लगातार उनके हितों की अनदेखी की जा रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा है कि उन्हें 18 हजार रूपये मानदेय प्रदान किया जाये लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। आशा कार्यकत्र्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये ओर उनका पांच लाख रूपये का नि:शुल्क बीमा कराया ाजये और प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन लाभार्थी प्रवेश आयु 18 वर्ष से 4० वर्ष ही निर्धारित की गई है और प्रवेश आयु को 4० वर्ष से बढाकर 6० वर्ष तक किया और आयु का कोई बंधन हो हो इस बंधन को हटाया जाये।
वक्ताओं ने कहा कि वेज बोर्ड का संख्या बल को ध्यान में रखते हुए वैज बोर्ड का गठन किया जाये और सभी कार्यों का तत्काल भुगतान किया जाये, रिटायरमेंट पर पांच लाख का एक मुख्त भुगतान किया जाये। आशा कार्यकत्र्रियों को वाहन प्रतिपूर्ति भत्ता सुविधान प्रदान की जाये। सुगम व दुर्गम क्षेत्रों मेें कार्यरत को पांच हजार रूपये का विशेष पैकेज निर्धारित किया जाये और स्वास्थ्य विभाग ओर राजकीय चिकित्सालयों में मानवता के आधार पर नि:शुल्क उपचार किया जाये। इस अवसर पर अनेक समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया और एक पांच सदस्यतीय प्रतिनिधिमंडल को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सचिवालय में सचिव से मुलाकात कराई गई और वार्ता की गई। इस अवसर पर ललितेश विश्वकर्मा, गंगा गुप्ता, आरती थापा, राजीव विश्नोई सहित प्रदेश भर से आई आशायें शामिल रही।

LEAVE A REPLY