देहरादून(नगर संवाददाता)। अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस जनों एवं सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली।
यहां कांग्रेस एवं सेवादल के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां से अगस्त क्रांति दिवस पर जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो नारा दिया के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने राजधानी तिरंगा यात्रा निकाली और जिसका शुभारंभ कांग्रेस भवन से किया गया। यह तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होते हुए घंटाघर, होते हुए वापस गांधी पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश जोशी ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस जनों ने तिरंगा यात्रा निकालेी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजो भारत छोड़ो अगस्त क्रांति दिवस आंदोलन की 79 वी वर्षगांठ पर राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा का आयोजन पीसीसी से घंटाघर गांधी पार्क तक देश भक्ति के गीतों की धुन पर बैड बाजे के साथ गांधी पार्क में समापन किया गया। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया।
इस अवसर पर भाजपा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री के विरुद्ध दो सौ करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग घोटाले का खुलासा करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुददीन , उत्तराखंड सदन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल की और से ध्वज क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि आज दिन ऐतिहासिक है और इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारता छोड़ों का नारा दिया और कांग्रेस का इतिहास बलिदान का रहा है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर तिरंगा रैली में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, विधायक काजी निजामुददीन, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, नवीन जोशी, पी के अग्रवाल, कार्यक्रम जोन प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री मनीष कुमार, महिला सेवादल प्रभारी रेखा कश्यप, महिला सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, प्रदेश सेवादल उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा, महानगर महिला सेवादल अध्यक्ष सावित्री थापा, प्रदेश सचिव पीयूष गौड, मंजू , राजेश रस्तोगी, नीरज त्यागी, प्रवीण त्यागी, पूरन सिंह रावत, डॉ आर पी रतूड़ी, अशोक मल्होत्रा, नरेंद्र सियाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
