कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार भुवन कापड़ी पहुंचे खटीमा

0
138

खटीमा(संवाददाता)। राष्ट्रीय कोंग्रेस नेतृत्व द्वारा बनाए गए नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी का अपने क्षेत्र खटीमा पहुंचने पर स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत से कम नहीं रहा। भुवन कापड़ी के साथ काफिले में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत जीतराम आर्य आरेंद्र शर्मा सुमित हृदेश शिल्पी अरोड़ा भी साथ रहे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भुवन कापड़ी की अपने चुनावी क्षेत्र खटीमा में धमाकेदार एंट्री हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे खटीमा को स्वागत सन्देशो से दुल्हन की तरह सजाया गया था रोडो पर होल्डिंग बोर्ड और फ्लेक्स भारी मात्रा में भुवन कापड़ी और अन्य कांग्रेसी नेताओं का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे थे। सितारगंज और नानकमत्ता के स्वागत कार्यक्रम के बाद कांग्रेस का काफिला जैसे ही खटीमा से पहले पहेनिया टोल प्लाजा पर पंहुचा तो पहले से स्वागत का इन्तजार कर रहे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ने फूल मालाओं की बर्षात कर दी कार्यकर्ता इतने उत्साहित थे कि कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी को अपने कंधों पर उठा लिया और भुवन कापड़ी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। भारी संखिया में महिलाओं ने भी कापड़ी का स्वागत किया। टोल प्लाजा पर स्वागत के बाद लगभग 5०० कारों का काफिला और हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खटीमा की तरफ आगे बढ़े और जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के काफिले का स्वागत भूड़, डिग्री कॉलेज रोड,ब्लॉक गेट,कंजाबाग चौराहा,कोतवाली के सामने उसके बाद संजय मार्केट में स्वागत कार्यक्रम में थारू जनजाति महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया उसके बाद हजारों की संख्या में ग्रुप में चल रहे लोग मुख्य चौक होते हुए टनकपुर रोड अमाउ कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉन्ग्रेस नेताओं का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर जिंदाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेस नेता शहीद स्मारक पहुंचेंगे और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि देंगे। खबर लिखे जाने तक अमाउ में सभी कांग्रेस दिग्गज नेता कार्यक्रम में पहुंच चुके थे।

LEAVE A REPLY