देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि दल के मुख्य कार्यक्रम सुनिस्चित किये है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के जिला सम्मेलन 3० अगस्त तक संपन्न कराए जाएं।
यहां दल के कचहरी रोड स्थित केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि दल आगामी 2०22 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि सभी 95 ब्लॉकों में दल का गठन 15 सितंबर तक संपन्न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को सभी जिला मुख्यालय में भू कानून को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा और इसके लिए अभी से ही रणनीति तैयार की जायेगी।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ सशक्त भू- कानून को लागू करने के लिए 23 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला सम्मेलन कराने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की गई है ओर निर्धारित समय पर जिला सम्मेलन पूर्ण किये जाये। उन्होंने कहा कि देहरादून में जय प्रकाश उपाध्याय, विकास नगर में देवेंद्र कंडवाल, देहरादून महानगर के लिए प्रताप कुंवर, हरिद्वार के लिए विजय कुमार बौड़ाई, रुड़की डॉ राजवीर पुंडीर, टिहरी के. एन. डोभाल, प्रताप नगर बहादुर सिंह रावत, उत्तरकाशी एस पी सती, रुद्रप्रयाग अब्बल सिंह भंडारी, चमोली देवेन्द्र चमोली, पौड़ी महेन्द्र रावत, कोटद्वार सुरेश जुयाल, खटीमा भुवन चन्द्र जोशी, उधमसिंह नगर के लिए भुवन चन्द्र जोशी, नैनीताल के लिए खड़क सिंह बगड़वाल, हल्द्वानी महानगर के लिए इन्द्र सिंह मनराल, अल्मोड़ा नरेन्द्र अधिकारी, रानीखेत के लिए सुशील उनियाल, बागेश्वर ब्रह्मानंद डालाकोटी, चंपावत चंद्र शेखर कापड़ी, पिथौरागढ़ रमेश थलाल, डीडीहाट राजेंद्र पंत और दिल्ली प्रदेश के लिए प्रताप शाही को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इस अवसर वार्ता में दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार बी डी रतूड़ी, हरीश पाठक, ए पी जुयाल, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, ललित बिष्ट रेखा मिंया, प्रह्लाद सिंह रावत, राजेन्द्र बिष्ट, दीपक रावत, हेमंत नेगी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
