देहरादून(संवाददाता)। कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में कांग्रेस को घर घर तक पहुंचाने के अभियान का शुभारंभ प्रदेश सचिव वा महानगर सेवादल प्रभारी पीयूष गौड़ ने ओंगल भट्टा क्लेमेंनटाउन बस्ती में घर घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को समझाया व बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी , बेहाल स्वास्थ्य सेवायें, भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर पीयूष गौड ने इसके साथ ही साथ सभी लोगों से अपने घर के ऊपर कांग्रेस की शान झंडा लगाने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने भी कांग्रेस प्रतिनिधियों का स्वागत किया और सहर्ष कांग्रेस का झंडा अपने अपने घर पर लगाने में रुचि जाहिर की । इससे ऐसा लग रहा था मानो सारा मौहल्ला ही कांग्रेस के झंडे युक्त हो गया हो ।सभी के घर के ऊपर कांग्रेस का झंडा लहरा रहा था । इस अवसर पर प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल पीयूष गौड व सोम प्रकाश वाल्मीकि प्रदेश सचिव ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना व आश्वासन दिया कि आगामी 2०22 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार आने पर प्राथमिकता से सभी लोगों , गरीबों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा और भय मुक्त, एक स्थिर और मजबूर सरकार की स्थापना होगी । उन्होंने कहा कि जिसमें सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा । उन्होंने कहा कि आज जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है । इस अवसर पर घर पर झंडा अभियान के शुभारंभ के अवसर में पीयूष गौड़ प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल, सोम प्रकाश वाल्मीकि प्रदेश सचिव, रविंद्र जैन, विरेंद्र कन्नौजिया, अकरम, सुदामा, अब्दुल मन्नान, रामजी, रामशरण, संजीव, तेजा,नीतू, शांति, ममता, अंजू आदि कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे ।
