उक्रांद नेता 72 घंटे के आमरण अनशन पर बैठा, कई कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन

0
166

संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कर्णप्रयाग विधानसभा के उम्मीदवार उमेश खंडूड़ी ने प्रदेश में सशक्त भू कानून बनाये जाने एवं मूल निवास कानून बनाये जाने की मांग को लेकर घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के समक्ष 72 घंटे का आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
इस अवसर पर उमेश खंडूड़ी ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार सशक्त भू कानून लागू नहीं कर पा रही है और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर यहां पर भी धारा 371 लागू किये जाने की आवश्यकता है लेकिन प्रदेश की सरकार इस ओर किसी भी प्रकार की कोई नीति तैयार नहीं कर पा रही है जिससे राज्यवासी अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि अब इसके लिए आर पार का आंदोलन शुरू कर दिया गया है और जिसे अनवरत रूप से जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई जाये।
इस अवसर पर खंडूडी ने कहा कि सशक्त भू कानून लागू की जाए तभी हमारे राज्यवासियों का भला होगा और यहां पर भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लग सकेगी। इस अवसर पर मुख्य सहयोग कर्ता उक्रांद खेल प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट अवार्ड से सम्मानित वीरेन्द्र सिंह रावत के द्वारा इस दौरान सर्वप्रथम स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी की प्रतिमा के आसपास साफ सफाई की गयी और आमरण अनशन के लिए टेंट भी लगाया गया लेकिन उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों ने टेंट को उखाड़ फेका और कहा की यहां पर आप धरना नही कर सकते है। उन्होंने कहा कि फिर भी हमने हार नही मानी और धरना अंतिम सांस तक चलता रहेगा। इस अवसर पर रावत ने कहा है कि कितने भी जुल्म हो जाए लेकिन हम यह लड़ाई भू कानून लेकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए आंदोलन की शुरूआत आमरण अनशन से प्रारंभ कर दी गई है जिसे निरंतर जारी रखा जायेगा।
इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर दून के जिलाध्यक्ष दीपक रावत, केंद्रीय महामंती जय प्रकाश उपाध्याय, महिला केन्द्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत, युवा केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सुमेश बुढ़ाकोटी उत्तराखंड जिला संयोजक, रायपुर उम्मीदवार अनिल डोभाल, मण्डल अध्यक्ष संजय बहुगुणा, सुलोचना ईस्टवाल महिला जिलाध्यक्ष, सविता श्रीवास्तव, कमल कांत, दीपक मधवाल महामंत्री, अभिषेक बहुगुणा, मीनाक्षी घिल्डियाल, सुलोचना रावत, सरोज रावत, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY