अल्मोडा(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने नशे के सौदागरों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है और युवा पीढी को तबाह करने वाले हर नशा तस्कर को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कप्तान ने वचन ले रखा है और इसी के चलते दो नशा तस्कर जैसे ही मोटर साइकिल पर सवार होकर नशा बेचने के लिए आगे बढ रहे थे तो पुलिस टीम ने नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर साफ संदेश दिया कि उनके जनपद में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है।
पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने युवाओं का जीवन तबाह करने वाले नशे के सौदागरों पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस व एसओजी को मैदान में उतारा हुआ है। इसी मुहिम में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी धारानौला (कोतवाली अल्मोड़ा) एवं एस ओ० जी० अल्मोड़ा द्वारा बेस तिराहा के समीप चैकिंग के दौरान एक काले रंग की मो० सा० यूके०1सी-138० (बुलेट) में सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी चैकिंग की तो मयूर नेगी (उम्र 23 वर्ष) निवासी चम्पानौला अल्मोड़ा, व रजत चौहान (उम्र 23 वर्ष) निवासी डुबकिया बाड़ी बगीचा अल्मोड़ा के कब्जे से एक काले कलर के बैग से अवैध स्मैक 28.1० ग्राम कीमत करीब दो लाख 81 हजार बरामद की गई। पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने बताया कि नशा तस्कर हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहे थे तथा इसका प्रयोग नशा तस्कर अपने नशे के लिए करने के अलावा स्मैक की छोटी- छोटी पुडिय़ा बनाकर मुनाफे हेतु बेचते थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि नशा तस्करों से पता लगाया जा रहा है कि वह नशा तस्करों से पता लगा रहे हैं कि उन्होंने कहां से यह स्मैक खरीदी थी और कहां-कहां इस स्मैक को उन्होंने बेचना था। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों का नेटवर्क भेदना उनका सर्वप्रथम लक्ष्य है और जनपद में किसी भी कीमत पर नशा तस्करों को बक्शा नहीं जायेगा।
