अनुष्का अग्रवाल ने हाईस्कूल की परीक्षा में दिखाया दम

0
138

लालकुआ(संवाददाता)। होली त्रिनिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 99.8त्न अंक लाकर अपने माता पिता के साथ ही क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने होनहार छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
नगर के प्रमुख व्यवसायी मनीष अग्रवाल व एकता अग्रवाल की सुपुत्री अनुष्का अग्रवाल ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 99.8त्न अंक लाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है अनुष्का वार्ड नंबर 5 में स्थित होली त्रिनिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा है।अनुष्का को पढ़ाई व किताबो में रूचि है, वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती है। उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए अपने माता पिता व गुरुजनो को श्रेय दिया। अनुष्का के अंग्रेजी में 1००में से 99 नम्बर आये है जबकि अन्य सभी विषयो में 1०० में से 1००नम्बर आये। उसके 5०० में से 499 नम्बर आये है। वह बड़े होकर एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहती है। बताते चलें कि अनुष्का की बड़ी बहन ने भी इससे पूर्व कक्षा 1० में उत्तराखंड में 11 वां स्थान प्राप्त किया था। वह भी लालकुआं के होली ट्रिनिटी स्कूल में अध्ययनरत हैं। अनुष्का की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका, पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, लालकुआं नगर पंचायत चेयरमैन लाल चंद्र, पूर्व चेयरमेन रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमन्त दिवेदी, पीसीसी सदस्य हरेन्द्र बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालकोटि, प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बधाई व शुभकामनाये प्रदान की।

LEAVE A REPLY