मीडिया लोकतंत्र को जिन्दा रख रहीत्न अग्रवाल

0
157

देहरादून । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को देहरादून मोहनी रोड स्थित वीआईपी न्यूज चौनल के उत्तराखंड ब्यूरो ऑफिस का विधिवत पूजन कर नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। वीआईपी न्यूज क्षेत्रीय समाचार चौनल है जिसमें उत्तराखंड के अनुभवी पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे हैं वीआईपी न्यूज एकमात्र ऐसा क्षेत्रीय समाचार चौनल है जो उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों की जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहता है इसके साथ ही वीआईपी न्यूज पर प्रतिदिन राजनीतिक सामाजिक विषयों पर परिचर्चा की जाती है स्थानीय संपादक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वीआईपी न्यूज के माध्यम से जनता की आवाज को प्रमुखता के साथ उठाया जाता है । वीआईपी न्यूज एकमात्र ऐसा समाचार चौनल है जहां पर खबरों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है। हमारे यहां अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 2० सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहां कि लोकतंत्र में मीडिया की एक अहम भूमिका है मैं आशा करता हूं कि वीआईपी न्यूज चौनल आम जनता के मुद्दों को निष्पक्ष ता पूर्वक उठाएगा मैं वीआईपी न्यूज चौनल के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। वीआईपी न्यूज चौनल के शुभारंभ पर संजय श्रीवास्तव एवं विक्रम श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चौनल के पत्रकारों को समाचार संकलन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उम्मीद है वीआईपी न्यूज के पत्रकार हर कठिनाइयों का डटकर सामना करेंगे और जनता की आवाज बनेंगे। शुभारंभ के अवसर पर नरेंद्र सिंह सर्वेश माथुर संजीव वर्मा आलोक सिन्हा सुमित गर्ग जितेंद्र श्रीवास्तव शैलेंद्र सिंह नेगी मैंक खान सचिन कुमार एवं राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे

LEAVE A REPLY