संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर सचिव आपदा प्रबंधन एस ए मुरूगेशन ने बताया कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रो में राहत पहुंचाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी ओर टिहरी में बादल फटने की सूचना पर त्वरित गति से रेस्क्यू और राहत कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों ओर आपदाओं के लिए एसडीआरएफ अलर्ट मोड़ पर है और मौसम विभाग की दी गयी चेतावनी पर आपदा विभाग नजर बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि आज ओर कल भी भारी बारिश की आंशका पर जिला प्रशासन को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।
