देहरादून(संवाददाता)। हरीश रावत विचार मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष गुल मोहम्मद द्वारा चलाया जा रहा बेटी है तो परिवार है जागरूकता अभियान के अंतर्गत एसपी,सिटी के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता मुहिम की ओर से,एस,पी,सी,टी देहरादून को सम्मानित किया गया।
यहां इस अवसर पर बेटी है तो परिवार है जागरूकता मुहिम के संरक्षक गुल मोहम्मद के नेतृत्व में बेटी है तो परिवार है जागरूकता अभियान के अंतर्गत देहरादून के एस,पी,सी, टी कार्यालय कचहरी में एसपी सिटी सरिता डोभाल को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर आयोजित किये गए कार्यक्रम में जागरूकता मुहिम के संरक्षक गुल मोहम्मद ने कहा कि आज देश प्रदेश में बेटियां पढ़ लिखकर बड़े मुकाम पर पहुंच कर समाज में अपनी सेवाएँ दे रहीं हैं और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहीं हैं । उन्होंने कहा कि वहीं भाजपा सरकार में प्रदेश में बेटियों पर बढ़ते अपराध इस ओर इशारा करते हैं कि भाजपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, जिस तरह भाजपा के विधायकों पर बेटियों से दुष्कर्म के आरोप लग रहे हैं और ऐसे में भाजपा सरकार से बेटियों की सुरक्षा के लिए क्या उम्मीद की जा सकती है । उन्होंने कहा कि भगवान एसी मानसिकता के लोगों से प्रदेश की बहन बेटियों की सुरक्षा करें और समाज को एसे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने और लडऩे की ताकत दे ।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बेटियों पर अपराध करने वालों पर सख्त से सख्त कानुनी कारवाई करनी चाहिए ताकि अपराधी दुबारा अपराध करने के लिए सौ बार सोचे, और राज्य सरकार को बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े इन्तजाम करे, ताकि देश प्रदेश की बेटियां अपने आप को सुरक्षित मेहसूस कर सकें ।
इस अवसर पर एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा बेटियों से ही परिवार बनता और चलता है पर समाज में कुछ लोग ऐसी मानसिकता के भी हैं जो यह भूल जाते हैं कि उन के घर पर भी मां बहन है । इस मोके पर इमरान, दीपा चौहान, सदाब अहमद, सैय्यद शोबी हुसैन, नीरू तमंग, नीलम, संयोजक बाल्मीकि समाज कैलाश बाल्मीकि फैसल जे बी आदि लोग उपस्थित थे ।
