डोईवाल(संवाददाता)। पुलिस कर्मचारियों का ग्रेड पे 46०० बढ़ाये जाने की मांग को लेकर काशीपुर से राजभवन तक मुख्यमंत्री की शवयात्रा लेकर उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता डोईवाला पहुंचे ओर सरकार पर तीखे प्रहार किये।
इस अवसर पर कॉंग्रेस सेवादल का आरोप है कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे में कमी की है। उनका कहना है कि जिसको बहाल किये जाने की मांग को लेकर कुमाऊं के काशीपुर से राजभवन देहरादून तक तीन दिवसीय मुख्यमंत्री शव यात्रा निकाली गई। जो कि आज देहरादून पहुंची। जिसके डोईवाला पहुँचने पर स्थानीय काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर शव यात्रा डोईवाला गुरुद्वारा से डोईवाला चौक तक निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की, ओर सरकार पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे वापस दे या फिर गद्दी छोड़ दे, जैसे नारों के साथ पुलिस कर्मियों को उनका हक दिलाने की मांग की, क्योंकि जिस प्रकार से कोरोना महामारी के दौरान पुलिसकर्मियों नें फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वह सराहनीय है।
इस अवसर पर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे में सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे बढाने की बजाए उनके ग्रेड पे में कटौती की जा रही है, जो कि उचित नहीं है। इस अवसर पर शव यात्रा को समर्थन देने वालों में कॉंग्रेस नेता मोहित उनियाल, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, सागर मनवाल, अखलाक साबरी, सोनी कुरैशी, मधु थापा, रहीश अहमद, भारत भूषण कौशल, संगीता तोमर, मोंटी सैनी, सावन राठौर, राहुल सैनी, आरिफ अली, इलियास अली, रिजवान सलमानी ,बाबूलाल संतोष तोमर, नौशाद अली, इमरान अली, सुरेश सैनी, अमित मनवाल, उस्मान अली, आनन्द प्रकाश आदि बड़ी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
