अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत आज 51.०8 डॉलर प्रति बैरल

0
154

देहरादून(संवाददाता)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर दिए गए बयान पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को तेल के भाव पर अपना सामान्य ज्ञान दुरुस्त करने की सलाह दी है। यहां आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को रोजाना समाचार पत्रों में या गूगल में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव जान लेना चाहिए और रोजाना न जानें तो कम से कम जिस दिन इस संबंध में बयान देना हो तो उस दिन का भाव तो जान ही लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि कल वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया स्वरूप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बयान में कहा था कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आये उछाल के कारण भारत में पेट्रोल डीजल महंगा है। धस्माना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के दस वर्षों के कार्यकाल में कच्चे तेल की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में औसतन सौ डॉलर प्रति बैरल रहा लेकिन कभी पेट्रोल 71 रुपये और डीजल 57 रुपये प्रति लीटर से ऊपर नहीं गया जबकि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में कच्चा तेल 28 डॉलर के न्यूनतम और 75 डॉलर प्रति बैरल अधिकतम व 5० डॉलर औसत रहा लेकिन पेट्रोल अब तक के अधिकतम 1०6 रुपये तथा डीजल 95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया और इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जिस प्रकार का सफेद झूठ बोल रहे हैं वह शर्मनाक है। धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ष पेट्रोल डीजल में साढ़े तीन लाख करोड़ से चार लाख करोड़ रुपया प्रति वर्ष आम नागरिक की जेब में डाका डाल रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY