देहरादून(संवाददाता)। हरेला पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सीताराम भट्ट के दिशा निर्देश पर सभी 15 मंडलों में हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न कॉलोनी में विभिन्न वार्डो के क्षेत्रवासियों के साथ वृक्षारोपण किया गया और सभी को क्षेत्र के लिए आवश्यकता अनुसार पौधे उपलब्ध करवाए गये।
इस अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित किया गया। उन्होंने कहा आगे भी आवश्यकता अनुसार सभी को पौधे वितरित किये जाएंगे। इस मौके पर सीताराम भट्ट ने कहा कि समृद्धता का परिचायक हरेला पर्व आज प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से जगह-जगह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर धरा को हरा बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने वीर चंद्र गढ़वाली मंडल में रायपुर मिनी स्टेडियम में हरेला पर्व मनाते हुए सभी बूथ अध्यक्षों और मंडल अध्यक्ष के साथ वृक्षारोपण किया और उन्होंने अपने परिवार के साथ ही साथ आमजन से पौधारोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा में मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल के नेतृत्व में यमुना कॉलोनी पार्क में हरेला पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के अन्य मंडलों में हरेला पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया और जगह जगह पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन सिंह चौहान, भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व महान उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, पार्षद संमिधा गुरूंग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, शारदा गुप्ता, योगेंद्र नेगी, अमित अरोड़ा, बीना उनियाल, रेखा निगम, मनजीत गुजराल, सुमन सिंह मोंटू, चंदा, सागर उनियाल, भगत सिंह भंडारी पी एल सेठ आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हरेला महोत्सव मनाते बुथ अध्यक्ष हरेला पर्व के उपलक्ष में भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के आदेश के अनुसार व दिशा निर्देश पर अंबेडकर नगर मंडल धामावाला वार्ड 26 भाजपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी रईस अंसारी बुथ अध्यक्ष के नेतृत्व में हरेला पर्व अंबेडकर नगर मंडल धामावाला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अंसारी ने हरेला पर्व के बारे में बताया श्रावण मास के पावन पर्व हरेला उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जाता है और यह पर्व हरियाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सावन लगने से 9 दिन पहले बोई जाने वाली हरियाली को दसवे दिन काटा जाता है और इसी दिन इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन ने हरेला पर्व पर प्रकाश डाला और कहा कि जी रया Óजागी रया Óयो दिन मास भैटने रया Óप्रचलित है, यानी कि आप जीते जागते रहो हर दिन महीने से भेंट करते रहो यह आशीर्वाद हरेले के दिन परिवार के बुजुर्ग परिजनों को हरेला पूजते समय देते हैं इस दौरान हरेला को सिर पर रखने की परंपरा आज भी कायम है। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी रईस खान ने प्रदेशवासियों से इस पर्व पर अपने घर मोहल्ले और पार्कों में पौधरोपण का आह्वान किया नीम और आंवले के पौधे लगाए गए और वितरण किए गए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास प्रदेश में हर व्यक्ति को हरेला पर्व से जोडऩा है जिससे हर कोई पर्यावरण को बचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करें।
