देहरादून(संवाददाता)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री राजेश पायलट ने कहा है कि पेट्रोल, डीजल देशी घी से ज्यादा मंहगा हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है और वह इस ओर गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर राज्यो में पेट्रोल की कीमत 1०० रूपये के पार पहुंच गई है और छह माह के भीतर 66 बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़े है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी।
यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल में एक्ससाइज ड्यूटी बढाई गई है औैर जिससे केंद्र को 25 लाख करोड़ का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर 33 रूपये सेस लगाया है, डीजल पर 32 रूपये सेस है, और महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार सड़कों पर उतरकर केन्द्र सरकार का बेनकाब करने का काम किया और कांग्रेस आम व्यक्ति की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम लोगों की कमर तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को महंगाई को नियंत्रित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम कम करने का काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय में जब गैस में एक दो रूपये बढ़ते थे तो भाजपा के लोग सिर पर गै गैस के सिलेंडर लेकर हंगामा करते थे लेकिन आज उन भाजपा के लोगोंं को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। यूपीए के समय गैसे 414 रूपये थी जो आज 9०० रूपये हो गई है। इसी प्रकार से जब पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ेंगें तो खाद्य पदार्थों के दाम में अपने आप बढ़ोत्तरी स्वाभाविक है लेकिन केन्द्र सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम है और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। केन्द्र सरकार कांग्रेस की सरकार के साथ लगातार पक्षपात व भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि सात सालों में 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आये है और किसान विरोधी कानून से आम जनता की कमर केन्द्र सरकार ने कमर तोड दी है और किसान महीनों से आंदोलनरत है, लेकिन केन्द्र सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि किसान बिल से किसानों की कमर तोडऩे का काम किया है जिसे सहन नहीं किया जायेगा।
इस अवसर पर सचिन पालयट ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत की नवरत्न कंपनियों को कमजोर करने का काम किया जा रहा है और यह गंभीर चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष में दो करोड़ बेरोजगारोंं को रोजगार का वायदा करने वाली केन्द्र सरकार में कोरोना काल में दो माह में दो करोड़ लोग बेरोजगार हो गये है लेकिन केन्द्र सरकार ने कोई मदद नहीं की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि भाजपा ने 2०17 में किये गये वायदों को आज तक पूरा नहीं किया है और देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, विधायक काजी निजामुददीन, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पी के अग्रवाल, गरिमा दसौनी, लालचन्द शर्मा आदि शामिल रहे।
