सितारगंज। किसान नेता सुखचौन सिंह महार का बीते दिनों स्वर्गवास हो गया था इन्होंने दिल्ली में चल रहे हैं कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सुखचौन सिंह की निधन की खबर सुनकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत आज बृहस्पतिवार नगर के नजदीक लालपुर सुखचौन सिंह के आवाज पहुंचे राकेश टिकैत ने सुखचौन सिंह की निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। किसान नेता टिकैत ने कहा कि स्वर्गीय किसान नेता सुखचौन सिंह ने किसान आंदोलन में भागीदारी की थी उन्हें भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने क्षेत्र में किसानों के लिए भी अपनी आवाज बुलंद की थी उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर जत्थेदार मनमोहन सिंह किसान नेता गुरसेवक सिंह गुरमेल सिंह जगदीश सिंह महार किसान नेता नवतेज पाल सिंह कुलदीप सिंह दिलबाग सिंह बगीचा सिंह तलविंदर सिंह सतनाम सिंह चरनजीत सिंह मनप्रीत सिंह पछित्तर सिंह सुखराज सिंह हरदीप सिंह मनविंदर सिंह सन्नी सिंह जसविंदर सिंह जस्सा करमजीत सिंह कर्मा साहब सिंह आदि अन्य किसान मौजूद थे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में किसान नेता टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन में 55० से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं उन्होंने कहा लेकिन किसान आंदोलन चलता रहेगा उन्होंने कहा कि सरकार को 5 सितम्बर का समय दे दिया गया है भारत सरकार किसानों से वार्ता करें किसान नेता टिकैत ने कहा कि बातचीत से ही इसका हल निकलेगा नई रणनीति पर उन्होंने कहा कि मांगे पूरी ना होने तक दिल्ली बॉर्डर गाजीपुर में चल रहा किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा पार्लियामेंट संसद चलेगा विपक्ष वालों से कहा गया है कि हाउस के अंदर ही अपनी आवाज उठाएं उन्होंने कहां की पार्लियामेंट के बाहर 2०० किसान मौजूद रहेंगे।
