सौ से अधिक लोगों को बांटा भाजपा ने राशन

0
151

देहरादून(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में रोटरी क्लब कुष्ठ आश्रम शिवपुरी कॉलोनी में महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में सेवा ही संगठन के अंतर्गत लगभग सौ परिवारों को आटा दाल चावल चीनी चाय पत्ती सोयाबीन की बड़ी दालें साबुन राशन वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व विधायक ऋतु भूषण खंडूरी द्वारा राशन वितरण किया गया। इस अवसर ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं ने इस कोरोना वायरस कोविड 19 संक्रमण काल में जनता के बीच में रहकर जनता को अनेक सेवाएं दी उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन कैंप से लेकर सैनिटाइजर मास्क, इंजेक्शन, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर कंसेंटेटर उपलब्ध कराने के साथ-साथ इस बात की भी चिंता की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इसके लिए महिला मोर्चा द्वारा सामूहिक रसोई चलाई गई और कच्चा राशन वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे और महिला मोर्चा इस बात का ध्यान रखते हुए कच्चा राशन वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए महिला मोर्चा जागरूकता अभियान चला रहा है ताकि उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 लग जाए। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कंचन ठाकुर,डॉक्टर बबीता सहोत्रा, सुमन सिंह, खेल संस्था के प्रबंधक बेनी प्रसाद भट्ट, अनिरुद्ध भट्ट, सह प्रबंधक भागवत संस्था के प्रधान लाल बहादुर चमोली दीप्ति, बैसाखी, रुकमा, सुरेश लाल, सुनील, सतीश, धनेश्वरी, बसंती, रामेश्वरी, जयपाल, मदन सिंह आश्रम के लगभग सौ लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY