आन्दोलनकारियों ने मांगा दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

0
140

संवाददाता
देहरादून। राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को मिलने वाले दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक 2०15 को मंजूरी दिये जानेे व नौकरी से हटाये जाने का शासनादेश वापस लिये जाने सहित अनेकों मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने मार्च निकालकर राजभवन कूच किया और पुलिस ने सभी को हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अनेक कांग्रेसजनों ने आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया।
यहां राजपुर रोड मीडो प्लाजा के समक्ष राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले इकटठा हुए और वहां से राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को मिलने वाले दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिये जाने वाले विधेयक 2०15 को मंजूरी दिये जाने सहित अनेकों मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने मार्च निकालकर राजभवन कूच किया और पुलिस ने सभी को हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच नौंकझोंक व हंगामा हुआ और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी राजभवन घेराव में आंदोलनकारियों के बीच में पहुंचे और उन्होंने अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार राज्य आंदोलनकारी विरोधी है और जब से आए हैं तभी से राज्य आंदोलनकारियों का दमन और उत्पीडऩ शुरू हुआ है और उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों की सभी मांगों को अपना समर्थन दिया और कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य आंदोलनकारियों की सभी मांगों को पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर जगमोहन सिंह नेगी व प्रदीप कुकरेती ने कहा कि पिछले 21 वर्षो में यह पहला मौका है कि राजभवन में पिछले दो तीन वर्षो से समय की मांग कर रहें है परन्तु आज तक उन्होने वार्ता हेतु समय उपलब्ध नही कराया और न ही आज तक एक्ट पर हस्ताक्षर नही किये और न ही वापस किया गया है। इससे राज्य आन्दोलनकारियो में आक्रोश व्याप्त है। यही कारण है कि Ó1० प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण एक्ट राजभवन में छह वर्षो से बंधक है।
इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियो व राज्य के हितों के लिए अंतिम क्षणों तक संघर्ष करेंगे और अपने लोगो के लिए गोली खाने से भी पीछे नही हेटेगे। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और बाद में प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक व पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रताप, रविंद्र जुगरान पूर्व अध्यक्ष , राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय संयोजक मनीष कुमार ,जगमोहन सिंह नेगी, कलम सिंह राणा, अशोक मल्होत्रा, पीयूष गौड, कलम सिंह, सतेंद्र भट्ट सावित्री नेगी समेत सैकड़ों राज्य आंदोलनकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY