ग्रामीणों को ऊफनती नदी पार कराई एसडीआरएफ ने

0
143

नैनीताल(संवाददाता)। उत्तराखंड के दुर्गम कुलगाड गांव में ऊफनती नदी को पार करने में स्टेट डिसास्टर रिलीफ फोर्स(एस.डी.आर.एफ.)जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद की। रौंगटे खड़े कर देने वाली इन तस्वीरों में आर्मी के जवान भी इस अस्थाई पुल से अपने वाहनों के टायर ले जाते दिख रहे हैं।
पिथौरागढ़ जिले में भारी बरसात के बाद कुलगाड नाला उफान पर था। इसपर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद एस.डी.आर.एफ.ने रविवार को इसपर अस्थाई पुल बनाया । ग्रामीणों के पाइप से बने पुल को पार करने में असमर्थता जताने के बाद उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
टीम ने नदी के आर पार रोप लगाकर ग्रामीणों को सकुशल नदी पार कराई। नदी पार करने के लिए जवानों ने भारी बोझा लादकर नदी पार कर रही एक महिला को भी मदद की। टीम के सदस्यों ने गर्भवती महिला का हाथ पकड़कर नदी पार कराई। इसके अलावा भी जवानों ने घंटों इंतजार करके उस मार्ग से गुजरने वाले सभी ग्रामीणों को नदी पार कराई।

LEAVE A REPLY