देहरादून(संवाददाता)। आम आदमी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उत्तराखण्ड की जनता को दी गयी चार बिजली मुफ्त गारंटी 3०० यूनिट फ्री बिजली , 24 घण्टे उत्तराखण्ड में बिजली , किसानों को बिजली फ्री , पुराने बिल माफ करने इन सभी गारंटी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। आम आदमी सेना के प्रभात कुमार ने अरविंद केजरीवाल के इस बिजली के बात को झूठ करार दिया है ।
यहां परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने दिल्ली से सारे सबूत लाकर मीडिया के समक्ष रख रखा और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फ्री बिजली की गारंटी को ठगी बताया और प्रभात कुमार ने एक एक कर के सारे सबूत दिखाए दिल्ली पॉवर कट प्रीत दिन होता हैं वहाँ 24 घण्टे बिजली नहीं आती हैं प्रभात कुमार ने जो बिजली कंपनी के द्वारा बिजली उभोगता के फोन पर बिजली कट का एसएमएस आता है वो तक सबूत मीडिया के सामने रख दिये ।
इस अवसर पर आम आदमी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार ने दिल्ली सरकार के बिजली बिल जो कि स्लम कॉलोनी ओर जनता कॉलोनी दिल्ली में है जहाँ गरीब तबका रहता है उन के भी बिजली के हजारों के बिल मीडिया के सामने रख कर दिल्ली सरकार और केजरीवाल के बिजली फ्री के वादे की पोल खोल दी। प्रभात कुमार का कहना है कि दिल्ली में वैसे तो किसान बहुत कम ना के बराबर है जो कुछ है भी उन से भी दिल्ली सरकार बिजली का पैसा लेती है जब अरविंद केजरीवाल उत्तराखण्ड में ये बोल रहे थे कि दिल्ली में किसान को बिजली फ्री है । इस अवसर पर प्रभात कुमार ने बताया कि दिल्ली में किसान का यूनिट रेट चार रुपये से भी ज्यादा है और किसान फ्री में कोई बिजली नहीं लेता है वह भी दिल्ली सरकार को बिजली बिल अदा करता है। इस अवसर पर प्रभात कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए बोला कि दिल्ली में जिस प्रकार लोगो को ठगा जा रहा है उत्तराखण्ड में आम आदमी सेना वो होने नहीं देगी और इसका पुरजोर विरोध करेगी।
