संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने ज्वालापुर के दुष्कर्म के आरोपी विधायक सुरेश राठौर के हाथों मां गंगा के दुग्ध अभिषेक के विरुद्ध हर की पैड़ी पर सत्याग्रह किया और इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की माफी मांगने की मांग की है।
यहां उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप, समिति के संयोजक मनीष नागपाल और कांग्रेस उपाध्यक्ष एस पी सिंह इंजीनियर के साथ आज हर की पैड़ी पर पहुंचे और ज्वालापुर के दुष्कर्म के आरोपित विधायक सुरेश राठौर के हाथों मां गंगा के दुग्ध अभिषेक के विरुद्ध हर की पैड़ी पर सत्याग्रह किया और इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की माफी मांगने की मांग की है।
इस अवसर पर पवित्र मां गंगा की पूजन करने के बाद कांग्रेस जनों और आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसके मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत और अब पुष्कर सिंह धामी दुष्कर्म के आरोपियों को महिमामंडित करने लगे हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री को तत्काल राज्य की एक करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि एक और तो भाजपा भगवान राम का स्मरण करते नहीं थकती और जबकि दूसरी ओर दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेजने की बजाय उनको सार्वजनिक कार्यक्रमों में सम्मानित और उपकृत किया जाता है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि मातृशक्ति और मां गंगा का अपमान करने वाले लोगों को परिष्कृत किया जाना चाहिए परंतु उनको भाजपा का मुख्य नेतृत्व पुरस्कृत करने पर लगा है। इस मौके पर मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किए जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने हरिद्वार में फैले कोविड-19 के अभियुक्तों को अब तक गिरफ्तार न किए जाने पर गहरी चिंता और दुख का इजहार किया और का सैकड़ों लोगों की जान से खेलने वाले अधिकारियों और डॉक्टरों पर कार्रवाई ना होने से शायरी राज्य का जीवन खतरे में पड़ा है ।
उन्होंने कहा कि यही नहीं बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार जनता के हित में कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर प्रताप ने आप पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड अभियान को ढकोसला बताते हुए कहा कि उत्तराखंड में केजरीवाल मॉडल नहीं चलेगा यहां तो हरीश रावत मॉडल ही चलेगा जो यहां धरती के नेता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रतिपक्ष के नेता का फैसला होने वाला है और उसके बाद प्रीतम सिंह और हरीश रावत मिलकर राज्य में परिवर्तन यात्रा करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री माफी मांगो, दुष्कर्म के आरोपित विधायक को जेल भेजो आदि नारे लगाते हुए मां गंगा की पूजा की वह उसके बाद दुग्ध अभिषेक कर राज्य सरकार के कृतियों की कठोर निंदा की। इस अवसर पर इस बीच आंदोलनकारी समिति के संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी भी सड़कों पर हैं और 14 जुलाई को राज्य भर के हजारों आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप रविंद्र जुगरान और अन्य नेताओं के नेतृत्व में राजभवन का घेराव करेंगे और हाल में राज्य आंदोलनकारी की जो सरकारी सेवाएं निरस्त की गई हैं उसके विरुद्ध जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कांग्रेश उपाध्यक्ष एस पी सिंह इंजीनियर समिति के संयोजक मनीष कुमार, महिला कांग्रेस हरिद्वार की अध्यक्षा अंजू मिश्रा, दलित नेता सी पी सिंह, राजेश कुमार, शशि झा, नलिनी दीक्षित, अंजू द्विवेदी, सरिता शर्मा, गीता जैन, मनजीत कौर, गौरी शंकर, रवीश भतीजा, कैलाश भट्ट, राजेश कुमार, राजीव शर्मा, पंडित हेमंत पंत, रोहित पांडे, महेश प्रताप राणा समेत सैकड़ों लोगों ने सत्याग्रह में भाग लिया।
