देहरादून(संवाददाता)। रविवार रात शक्तिमान पेट्रोल पंप पर झगड़े की सूचना के बाद पहुंचे पत्रकार एवं प्रदेश सचिव विक्रम श्रीवास्तव के साथ बदसलूकी के मामले को लेकर स्वयं प्रदेश सचिव श्रमजीवी पत्रकार यूनियन विक्रम श्रीवास्तव ने पुलिस मुख्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। तय कार्यक्रम के तहत ग्यारह बजे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव विक्रम श्रीवास्तव पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मुख्यालय के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।
बारिश के बीच धरने पर आधा घंटा बैठने के बाद पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक द्वारा बुलाया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव विक्रम श्रीवास्तव की पूरी बातों को सुनने के बाद भरोसा दिया कि पत्रकारों के साथ आगे ऐसी कोई भी घटना की पूर्णावर्ती नहीं होगी दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी और शक्तिमान पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को वह स्वयं देखेंगे। रविवार रात को एक मारपीट की सूचना पर विक्रम श्रीवास्तव पुलिस लाइन स्थित शक्तिमान पेट्रोल पर गए थे घटना की सही जानकारी प्राप्त करने हेतु सीसीटीवी फुटेज दिखाने का आग्रह किया था जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए मना किया गया और अंत में कहा कि तुम्हारे तो डीजीपी जानने वाले है उन्ही से ले लो।
