संवाददाता
देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उत्तराखंड में सत्तासीन होने के पहले दिन से ही राज्य के प्रत्येक परिवार को 3०० यूनिट तक बिजली क्री दी जायेगी और पुराने बिल माफ किये जायेंगें ओर नये सिरे से कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ दल भाजपा को सीएम नहीं मिल पा रहा है और विपक्ष के पास नेता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड की दिशा व दशा बदलने वाली है।
यहां हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बिजली बनाता है और दूसरे राज्यों को बेचता है लेकिन यहा के लोगों को बिजली फ्री नहीं दी जा रही है और जो मिल रही है वह काफी महंगी है। उन्होंने उत्तराखंड की जनता को बिजली के मामले पर गारंटी दी है कि सत्तारूाढ़ होने के दिन से ही प्रदेश की जनता को 3०० यूनिट तक बिजली फ्री दी जायेगी और हर घर 24 घंटे बिजली दी जायेगी और पुराने घरेलू बिल माफ किये जायेंगें और नये सिरे से काम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार का कोई पावर कट नहीं किया जायेगा और यह चार गारंटी अरविन्द केजरीवाल की है जो कहता है वह करके दिखाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की दो प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर करारा तंज कसते हुए कहा है कि इन दोनों पार्टियों ने राज्य को बारी बारी से लूटने का काम किया है और इन बीस वर्षों में इन दोनों पार्टियों के बीच राज्य की जनता पीस रही है और इनकी मंशा यही है कि एक बार तुम लूटों और एक बार हम लुटेंगें की परम्परा है।
उन्होंने कहा कि सत्ताधारी के पास सीएम नहीं है और जो सीएम है वह बेकार है और बार बार सीएम बदल रहे है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस इतने दिनों से अभी तक नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है। केजरीवाल ने कहा कि अगर उत्तराखंड राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो न सिर्फ हर परिवार को 3०० यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी बल्कि केजरीवाल की गारंटी है कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही राज्य को बेहतर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अब हर महीने उत्तराखंड का दौरा करेंगे और अलग-अलग घोषणाएं करेंगे।
उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं से आम जनता, महिलाएं खुश होगी, उन्होंने कहा कि देश भर में केवल दिल्ली सरकार एकमात्र सरकार है जो प्रॉफिट में है, बाकि सब घाटे में चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का बजट 5० हजार करोड़ है, इस बजट में से 12०० करोड़ बिजली के लिए निकाल ले तो कोई बड़ी बात नही है, फ्री बिजली ऐसे आएगी। उन्होंने कहा कि जनता तय करे उसे कौन सा मॉडल पंसद है, दिल्ली का या भ्रष्टाचार युक्त उत्तराखंड का, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार आयी तो कोई नया टेक्स नही लगेगा, आज दो तरह की शिक्षा व्यवस्था है, एक गरीब और एक पैसे वालों की, स्कूल वालो ने तरह तरह के टेक्स लगा कर फीस बढ़ा रखी है, उन्होंने कहा कि 5 साल से दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वालों ने फीस नहीं बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है और अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे भी इन सरकारी स्कूलों में प्रवेश ले रहे है। इससे पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता सेनि कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के लिए के लिए बड़ा दिन है, उन्होंने कहा कि शिक्षा हेल्थ तो देगी , लेकिन जनता की मांग बिजली की भी है, जनता बिजली फ्री चाहती है।
उन्होंने कहा कि वह जब गढ़वाल दौरे पर पहाड़ की महिलाओं ने फ्री बिजली देने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हम सबका हौसला बढ़ाने आये है और नीतियां बन चुकी है, धरातल पर उसे आप कार्यकर्ता उतारेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल, बसंत कुमार, रविन्द्र जुगरान, नवीन पिरशाली, हिमांशु पुंडीर, संजय भटट, देवेन्द्र बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
