मुख्यमंत्री आवास कूच किया आप कार्यकर्ताओं ने

0
159

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड प्रदेश में बिजली के बढ़े हुए दामों को वापस लिये जाने एवं 1०० नहीं 3०० यूनिट फ्री बिजली देने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया परन्तु पुलिस ने हाथीबड़का पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया वहीं पुलिस को गच्चा देकर दो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन कर धरना दिया और काफी देर बाद पुलिस ने उन्हें वहां से उठाया।
यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिलाराम बाजार चौक के पास प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां से उत्तराखंड प्रदेश में बिजली के बढ़े हुए दामों को वापस लिये जाने एवं 1०० नहीं 3०० यूनिट फ्री बिजली देने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया परन्तु पुलिस ने हाथीबड़का पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा है कि उत्तराखंड में बिजली बनती है और दूसरे राज्यों को बेची जाती है लेकिन यहां के लोगों को फ्री बिजली उपलब्ध नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली नहीं बनती है और वह दूसरे राज्यों से खरीददता है और इसके बावजूद भ्ीा वहां पर लोगों को बिजली फ्री दी जा रही है और अब तक भाजपा की सरकार के ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत 1०० यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा कर रहे है
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीस सालों से कोई विकास नहीं हुआ है और 1०० यूनिट फ्री बिजली देने का झूठा वायदा किया जा रहा है जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर सेनि कर्नल अजय कोठियाल ने कहा है कि 3०० यूनिट फ्री बिजली देने के लिए आप ही सक्षम है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी इसे प्रमुख मुददा बनायेगी। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सभा के बाद पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, सेनि कर्नल अजय कोठियाल, दीपक बाली, संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग, उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, रविन्द्र जुगरान, दीपक सैलवान, रविन्द्र आनंद, नवीन पिरशाली, ममता सैलवान,राजन कश्यप, शिवानी गौड, निनाकांत, सुरजीत सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY