देहरादून(संवाददाता)। भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार गन्ने का भुगतान शीघ्र प्राइवेट शुगर फैक्ट्रियो से मय ब्याज सहित कराये। उन्होंने कहा कि अन्यथा इसके लिए आंदोलन किया जायेगा।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि नये सत्र मे गन्ने का मूल्य 45० रूपये प्रति कुन्तल हो । उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश की तरह ग्रामीण क्षेत्रो मे 2०० यूनिट बिजली फ्री हो । उन्होंने कहा कि कृषि कार्यो के लिए बिजली का बिल माफ हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार उत्तर प्रदेश की तरह सिचाई फ्री करे और इसके लिए तत्काल कार्यवाही की जाये।
उन्होंने कहा कि पहाडो पर बुरांस के जूस व माल्टा के जूस की फैक्ट्री लगे । पहाडी क्षेत्रो मे किसान पलायन रोकने के लिए मंडी बने, पहाडी क्षेत्रो मे चकबन्दी हो,सब्जी मंडी बने। कृषि यन्त्रो पर सब टैक्स फ्री हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश किसानो को ज्यादातर रास्तो पर चौकिंग के नाम पर बिना वजह परेशान करना पुलिस बन्द करे। उन्होंने कहा कि कॉवड यात्रा की उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुमति दे दी है। उत्तराखंड सरकार भी इसके लिए तुरंत आदेश पारित किया जाये और उत्तराखंड सरकार राज्य मे उप चुनाव जल्दी कराये जाये। जब चुनाव आयोग पूर्णतय तैयार है तो उत्तराखंड सरकार चुनाव मे क्यो विलम्ब कर रही है। इसका ताजा उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री का है जो इसी कारण से बदले गये।
उन्होंने कहा कि जब एमएलए.और एमपी की पेन्शन होती है तो किसानो की भी पेन्शन होनी चाहिए अन्यथा एमएलए एवं एमपी की भी पेंशन बंद की जाये और मोबाइल कम्पनी द्वारा जनता से पूरे महीने का चार्ज लेकर जनता को 28 दिन का पैकेज दिया जाता है जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि ग्राम बैरागी वाला मे खेत की नाली बन्द कर दी है व सरकार ट्यूबवेल से सिचाई के पैसे नकद लिए जा रहे है 5० रूपये .प्रति घंटा लिया जा रहा है जो गलत है और इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर डी एस माथुर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर वार्ता में सोमदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, अरूण शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, श्याम लाल प्रदेश महासचिव, राजीव मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष, लाल सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष, नितिन राठी नगर अध्यक्ष, नरेंद्र चौहान ब्लाक अध्यक्ष, अशोक चौधरी जिला संगठन मंत्री आदि उपस्थित थे।
