बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेसी उतरे सडकों पर

0
152

संवाददाता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले सहित अनेकों मुददों को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह के आहवान पर कांग्रेसजनों का हुजूम सड़कों पर उतर गया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया। वहीं कांग्रेस के हुजूम से राजधानी में चारों ओर जाम ही जाम लगा रहा और पुलिस को जाम खुलवाने को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यहां कांग्रेस भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में इकटठा हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले सहित अनेकों मुददों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। जैसे ही कांग्रेसियों का जुलूस हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी का रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरीकैडिंग को लांघने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया और हंगामा करने के बाद सभी वहीं धरने पर बैठे गये।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों से आज महंगाई चरम पर है और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार कई बार रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाकर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंहगाई और कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार महंगाई का बोझ डालकर उसे भूखे पेट सोने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री की अनभिज्ञता के कारण गिरती अर्थ व्यवस्था का बोझ आम आदमी पर डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने से पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता इन वादों को चुनावी जुमला कह कर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है वही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना प्रबल होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है जिसकी बानगी हरिद्वार कुम्भ के दौरान हुए आर टी.पी.सी.आर. महा घोटाले के रूप में देखने को मिली है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्ति का दंभ भरने वाली सरकार की नाक के नीचे हाल ही में हुए कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग महा घोटाले का ताजा मामला जनता के सामने है। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और इस बीच पुलिस ने इस दौरान बाद में पुलिस ने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक काजी निजामुददीन, ममता राकेश, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा सहित अनेकों कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गये।
इस अवसर पर आलोक शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, विधायक काजी निजामुददीन, ममता राकेश, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, धीरेन्द्र प्रताप, आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, हरिकृष्ण भटट, पी के अग्रवाल, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, नवीन जोशी, मनीष कुमार, ताहीर अली, महेश जोशी, अजय सिंह, गिरीश पुनेडा, नवीन पयाल, दीप बोहरा, संदीप चमोली, दिनेश कौशल आदि अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY