गरीब व्यक्ति की मद्द की

0
147

देहरादून। चकराता रोड सैय्यद मोहल्ला निवासी नरेश कुमार पुताई का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना वायरस कोविड महामारी के चलते ठीक से काम भी नही मिल रहा था, ऐसे में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व पार्षद लायन क्लबके सदस्य सचिन गुप्ता व लायन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज बिजल्वाण को नरेश कुमार की समस्या की जानकारी हुई और गरीब के सिर पर छत डालने के लिए दोनों आगे आये और उसकी मदद की।
इस अवसर पर नरेश कुमार ने बताया कि महनत कर किसी तरह परिवार पेट तो भर रहा है परंतु सिर पर छत नही है, दो सालों से पुरानी ईंटे जोड़ जोड़ कर दीवारे तो खड़ी कर दी परंतु आज तक पैसे की कमी के चलते छत नही डाल पाए, बरसात आने से पहले यही सोचते रहते है कि यह बरसात बच्चो के साथ किस प्रकार कटेगी।
इस अवसर पर सचिन गुप्ता व पंकज बिजल्वाण ने नरेश के घर जाकर देखा तो स्थिति दयनीय थी। इस पर दोनों ने निर्णय लिया कि बरसात से पहले ही नरेश कुमार के घर की छत डलवाएंगे व परिवार का सपनो का घर बनाने में उनकी पूरी मदद करेंगे, आज नरेश कुमार के घर का लिंटर डाला गया, पूरे परिवार का खुशी का ठिकाना नही था, बेटी व पत्नी बोली अबकी बारिश बिना भीगे आराम से कमरे में सो सकेंगे। पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने कहा कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते है, आखरी छोर पर बैठे व्यक्ति की सहायता करना ही हमको सिखाया गया है, यही में कर रहे है और आने वाले समय में अन्य लोगों की इसी प्रकार से मदद करते रहेंगें।

LEAVE A REPLY