संवाददाता
सितारगंज। विधानसभा के ग्राम गोठा मैं सैकड़ो बुजुर्गो व युवा वर्ग ने आम आदमी का हाथ थामा है। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में लोगों ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम गोठा में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी नेता अजय जायसवाल ने सैकड़ों लोगों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आप नेता जी भगवान ने कहा कि उत्तराखंड में अपना वर्चस्व बनाती आम आदमी पार्टी ने अन्य पार्टियों को होश उड़ा दिए है। कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी से घबराए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जवान आप पार्टी द्वारा दिल्ली में किए जा रहे विकास कार्यो और गरीब लोगों के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आप पार्टी की नीतियों के बारे में भी बताया। आप नेता जी जवान ने बताया कि दिन प्रतिदिन सैकड़ों हजारों की तादाद में लोग आप पार्टी से जुड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि आज ग्राम सभा के सैकड़ों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ली है उन्होंने बताया कि लोगों ने संकल्प लिया है कि इस बार आम आदमी पार्टी को विजय बनाएंगे। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के दर्जनो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
