संवाददाता
देहरादून। इंग्लैंड में दून की बेटी स्नेह राणा ने आलराउंड प्रदर्शन करते हुए भारत को सम्मान जनक स्थिति तक पहुंचाया गया। इसी प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने स्नेह राणा को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
यहां जारी एक बयान में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के कोच नरेंद्र साह एवं किरन साह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है और क्लब में खुशी का माहौल है और स्नेह राणा को सभी ने बधाई दी है ओर कल से होने वाले टी 2० मैचों के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि स्नेह राणा ने इंग्लैंड में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बेहतरीन 8० रन बनाये और चार विकेट झटक कर क्लब एवं उत्तराखंड के साथ ही साथ भारत का नाम रोशन किया।
