रूद्रप्रयाग(संवाददाता)। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग योगेन्द्र सिंह गुसांई की अध्यक्षता में कोतवाली सोनप्रयाग पर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सामुदायिक संपर्क समूह (सी०एल०जी०) के सदस्यों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों का प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्वागत करते हुए गोष्ठी प्रारम्भ की गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि, कोतवाली सोनप्रयाग की महत्ता जनपद में प्रचलित होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा से है, यहीं पर से लोगों का आना-जाना होता है। हालांकि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत वर्तमान समय में केदारनाथ धाम यात्रा आम श्रद्वालुओं के लिए बन्द है, परन्तु फिर भी आगामी समय में जब कभी भी श्री केदारनाथ धाम यात्रा प्रचलित होती है तो इस अवसर पर आप सब लोगों का विगत के वर्षों की भांति सहयोग अपेक्षित रहेगा। इस बात पर भी चर्चा हुई कि, यहां पर यात्रा अवधि में बाहर से भी काफी लोग अपने व्यवसाय हेतु आते हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि, किसी भी प्रकार की अवांछित या आपराधिक गतिविधि प्रतीत होने पर ऐसी सूचनायें तत्काल कोतवाली या यात्रा मार्ग पर स्थित पुलिस चौकियों पर दें। वर्तमान समय में कोविड संक्रमण से बचाव हेतु भी आप लोगों के स्तर से अपेक्षित सहयोग पुलिस प्रशासन को दिया गया है। उपस्थित सदस्यों से यह भी अपील की गई कि वे अपने स्तर से लोगों को नशे एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक करें। पुलिस द्वारा वर्तमान समय में ड्रग्स जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। वर्तमान समय में साइबर सम्बन्धी अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है, फेक कॉल्स, फेक प्रोफाइल तथा फर्जी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से लोगों को ठगे जाने की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, ऐसे अपराधों की सूचना निकटवर्ती पुलिस स्टेशन में जरूर दें। साइबर सम्बन्धी अपराधों के निराकरण हेतु साइबर हेल्पलाइन नं 15526० पर कॉल किए जाने तथा इस नम्बर का और अधिक प्रचार प्रसार किए जाने हेतु उपस्थित सदस्यों को बताया गया। सामुदायिक संपर्क समूह के सदस्यों के साथ गोष्ठी में सर्व विक्रम सिंह रावत, डॉ० मोहन प्रसाद मैठाणी, अशोक कुनियाल, विजय प्रसाद, शमशाद हुसैन, सुशील गेास्वामी, गणेश गोस्वामी, रामलाल गोस्वामी, भक्ति प्रसाद, अखिलेश चौहान, प्रवीण ममगाई, देवेन्द्र कुनियाल, महमूद हसन, जमील, अनिल कुमार इत्यादि तथा कोतवाली सोनप्रयाग का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
