ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रेलवे रोड कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेता दीपक जाटव पर दर्ज किये गए झूठे मुकदमें के विरोध में सभी ने एक सुर में इस घटना की निन्दा की । बैठक के पश्चात जुलूस के माध्यम से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऋषिकेश कोतवाली पहुंच कर पुलिस प्रशासन से दवाब में आकर मुकदमें दर्ज करने पर रोष जताया गया ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा की इस हिटलर सरकार में विपक्ष के साथ साथ आम आदमी को बोलने तक कि आजादी नहीं है। अगर कोई सरकार की गलत नीतियों के विरूद्ध सोशल मीडिया पर कुछ लिख दे तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का काम भाजपा की सरकार करती है, जब इनके शासनकाल में जनप्रतिनिधियों के बोलने की आजादी को छीनने का काम किया जा रहा है तो आम आदमी का क्या होगा वो कैसे इस जनविरोधी सरकार के विरूद्ध अपनी आवाज उठायेगा। और आज अगर कोई सच बोलता है या सच लिखता है तो उस पर मुक़दमा दर्ज करवाने का काम करते हैं जो कि बेहद ही निंदनीय है। कि वे पक्षपात करना छोड़ कर निष्पक्ष कार्रवाई करें ।उन्होंने कहा देहरादून से एक व्यक्ति आता है उसकी तहरीर पर बिना जाँच के मुक़दमा दर्ज किया जाता है जिससे कि स्पष्ट होता है कि पुलिस दवाब में कार्य कर रही है ।नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों के चलते पूरी तरह से बौखला गई है और इसी बौखलाहट में जो कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होकर सरकार के फेलियर को उजागर कर रहे हैं उन पर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज दर्ज करा कर उनकी आवाज दबाना चाहती है । प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि सरकार की खुली तानाशाही और हिटलर शाही है।जबकि प्रजातंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है ।कांग्रेस नेता दीपक जाटव ने कहा कि हमारा संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है ।लेकिन प्रदेश सरकार इंसान के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है । सरकार की नाकामियों व उनके नेताओं द्वारा किये गये कुकृत्यों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वो तथ्य के साथ किया और मैंने कोई जुर्म नहीं किया। मैं इनके मुक़दमों से डरने वाला नहीं और इस मुद्दे पर मैं किसी भी स्तर के भाजपा के नेता के साथ डिबेट करने को तैयार हूँ और साबित कर सकता हूँ कि मैंने जो कहा और लिखा वो एकदम सत्य है ।मौके पर
पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत,कमलेश शर्मा,संजय शर्मा, प्यारे लाल जुगरान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरारी, पार्षद मनीष शर्मा,पार्षद राकेश मिया,पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद राधा रमोला, लल्लन राजभर, अशोक शर्मा, नंदकिशोर जाटव,एकांत गोयल, पंकज गुप्ता, ललित सक्सेना,प्रिंस सक्सेना,यश अरोड़ा,गौरव यादव,नीरज चौहान,राहुल पांडेय,राजेंद्र, इमरान सैफी,विक्रम भंडारी,,रोशनी देवी,सीमा पल,रकम पोखरियाल,राम कुमार,राजू गुप्ता,पुनंजय राजभर,शारूख, राजेंद्र,हर्ष शर्मा,सोनू पांडेय,अशोक शर्मा, जगजीत सिंह जग्गी,जीतेंद्र पाल पाठी,हरिओम यादव, म_ू यादव,प्रदीप भट्ट, पूजा, सोनिया शर्मा, राज कदम आदी उपस्थित थे ।
