डा मुखर्जी का जन्मदिन मनाया धूमधाम से

0
166

देहरादून(संवाददाता)। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर भाजपा के पार्षद प्रत्याशी रहे रईस अंसारी के नेतृत्व में वार्ड 26 के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करके उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर रईस अंसारी ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रईस अंसारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अंसारी ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर के अंदर परमिट लगाए जाने का तत्कालीन सरकार से कड़ा विरोध किया और पूर्ववर्ती पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकार ने जब इस विषय पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो एक देश दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेगा का नारा देकर जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनका बलिदान हुआ। उन्होंने कहा कि डा. मुखर्जी के बलिदान से लगातार भाजपा ने इस विषय को लेकर पूरे देश में जनता के बीच विषय रखा जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को बहुमत दिया तो धारा 37० एवं 35ं ए का अंत हुआ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
इस अवसर पर अंसारी ने कहा कि आगे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मैं भारत देश अखंड राष्ट्र बनेगा ऐसा मेरा विश्वास है कि उनके सपनों का भारत बने यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कोरोना की तीसरी लहर को मद्देनजर कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर शकील, अंबेडकर नगर मंडल धामावाला वेद प्रकाश, दिनेश अरोड़ा, सिमरन, सुमित सहगल सरना, राहुल, जतिन खुराना, राहुल कुमार, विनोद कुमार, रेेखा खुराना आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY