संवाददाता
देहरादून। दून व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के राम कपूर व शेखर कपूर द्वारा कैंट विधानसभा में एक बैठक का आयोजन किया गया और इस अवसर पर बैठक में क्षेत्र वासियों ने भाग लेते हुए अपनी समस्याओं को महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के सामने रखा और समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहां कि यह भाजपा सरकार सन 2०17 में बेटी पढ़ाआ ेबेटी बचाओ के नारे से प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाई लेकिन बेटी बहू कोई भी इन सरकार के नेताओं से सुरक्षित नहीं है जहां वर्तमान सरकार के नेता विधायक महिलाओं से दुष्कर्म के मामले तेजी से सामने आते हैं
उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी तरफ सरकार तानाशाही के रूप में उन महिलाओं की रुएफआईआर भी दर्ज नहीं की जाति है और हाल ही में ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर द्वारा उन्हीं की पार्टी की महिला ने उन पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश मिले जबकि प्रशासन ने शासन के दबाव में उस महिला की एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।
इस अवसर पर लालचंद ने कहा यह वर्तमान सरकार सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी में ही प्रचंड बहुमत बना सकती है और जनता इनसे परेशान हो गई है चाहे वह बेरोजगारी हो या फिर घर की रसोई पर लगातार बढ़ते गैस के दामों की मार जनता पर पड रही है और जहां उत्तराखंड को देवभूमि का दर्जा दिया गया है और वहीं पर मुख्यमंत्रियों के साथ पार्टी द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने तीन मुख्यमंत्री बदल दिए है। इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर बैठक में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ महानगर महामंत्री शेखर कपूर, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ महानगर सचिव राम कपूर, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विकास नेगी , अजित सिंह, धर्मेंद्र बेदी,नरेश कपूर , कपिल, अतुल मोनू , अफरोजी आदि शामिल हुए।
