संवाददाता
देहरादून। राज्य आंदोलनकरियो की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्तवपूर्ण बैठक कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर हुई, जिसने आंदोलन करियो से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तैयार की गई और नये शासनादेशों के विरोध में जल्द ही मुख्यमंत्री आवास व राजभवन घेराव करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर यहां कचहरी स्थित शहीद स्मारक में राज्य आंदोलन करियो की एक महत्तवपूर्ण बैठक हुई, जिसने आंदोलन करियो से संबंधित समस्याओं के सन्दर्भ में विचार विमर्श किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री आवास व राजभवन के घेराव करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर बैठक में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियो के साथ जो बार बार नया शासनादेश जारी कर अस्थिरता का माहौल बनाकर अधिकारी मखौल पैदा करने रहें है और उसकी कड़ी निंदा की गई और अपने हितों के साथ ही प्रदेश के भू कानून को बदलने व समूह ग कि भर्ती में स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक किया जाय जिससे बेरोजगारों को न्याय मिल सके और आंदोलनकारियों के हितों के लिए व्यापक स्तर पर सरकार कार्य करें। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से राज्य आंदोलनकारियों के केंद्रीय संरक्षक धीरेंद्र प्रताप , महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र जुगरान, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार, रामलाल खंडूरी, प्रभात डंडरियाल समेत राज्य आंदोलनकारी उपस्थित थे।
