दो अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल बरामद

0
139

विकासनगर(मनोज सैनी)। थाना सहसपुर की चौकी धर्मावाला पुलिस टीम द्वारा दो अन्तर्राज्यीय बाइक चोरों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस को पकड़े गये चोरो की निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद हुई है।
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पडऩे वाली धर्मावाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी के नेतृत्त्व में गठित टीम द्वारा बाइक चोरी में दर्ज किये गए मामले में कार्यवाही करते हुए दो अन्तर्राज्यीय बाइक चोरों मोहित पुत्र पृथ्वी 23 वर्ष और विशाल पुत्र अशोक 22 वर्ष निवासी ग्राम भूरा शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चौकी धर्मावाला में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 132ध्21 धारा 379 आईपीसी से संबंधित मोटरसाइकिल संख्या न्ज्ञ16।-9872 हीरो स्प्लेंडर व थाना चंदनीबाग जिला यमुनानगर के अपराध संख्या 355ध्21 धारा 379 से संबंधित मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स भ्त्०5।ै 3662 बरामद हुई। बरामद की गई दोनों मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख, दस हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गठित टीम ने चेकिंग के दौरान दो लड़कों को रोककर चौक किया तो दोनों वाहनों के कागजात न दिखाने पर सख्ताई से पूछताछ की गई। उनके द्वारा बताया गया कि यह दोनो मोटरसाइकिल चोरी की है जिस पर दोनों अभियुक्तों को चेकिंग स्थान शिमला बाई पास रोड धर्मावाला से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनों के शौक ज्यादा हो जाने एवं जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उपरोक्त वाहन चोरी किये थे। जिन्हें हम आज बेचने जा रहे थे। पकड़े गये अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में बी०डी० उनियाल – सी०ओ० विकासनगर, नरेंद्र गहलोत – थानाध्यक्ष सहसपुर, उ०नि० दीपक मैठाणी – चौकी प्रभारी धर्मावाला, का० संदीप, का० आशीष राठी, का० त्रेपन सिंह, कां० अमरिंदर, कां० जितेंद्र (एसओजी सर्किल विकासनगर) शामिल थे।

LEAVE A REPLY