महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

0
140

सितारगंज(संवाददाता)। पेट्रोल डीजल घरेलू गैस पर लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोंग्रेस कार्यालय से मुख्य चौक तक बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पहुचे। कांग्रेसियों ने मुख्य चौक पर पहुंचकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय से मुक्त चौक तक केंद्र सरकार के खिलाफ जनाक्रोश पदयात्रा निकालते हुए बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
वही कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महंगाई बढ़ा कर आम जनता की कमर तोडऩे का काम कर रहे हैं। लगातार पेट्रोल डीजल गैस सरसों का तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।जिससे आम जनता परेशान हो गई है केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब आदमी की कमर तोडऩे का काम किया है कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि आने वाले 2०22 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह करण जंग लवलेश कुमार शाकिर अली उर्फ बब्बू हसनैन मलिक भुवन चंद भट्ट मोहसिन मियां विपिन खोलिया इंद्रपाल सिंह रणजीत सिंह रणधीर सिंह बल जिलानी अंसारी दयानंद सिंह मलकीत सिंह गुरप्रीत सिंह हरप्रीत सिंह हैप्पी अख्तयार अहमद पटौदी आदि अन्य कोंग्रेसी मोजूद रहे।

LEAVE A REPLY