उत्तराखण्ड के ग्यारहवें सीएम बने पुष्कर ंिसह धामी

0
130

संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड की सियासत में संवैधानिक संकट आने के कारण मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बडा संकट बना हुआ था और तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली में चंद दिन गुजारे लेकिन जब वहां से उन्हें हटने के लिए अल्टीमेटम दिया गया तो बीते रोज वह उत्तराखण्ड आये और सीधे उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कर अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई और रात्रि में राजभवन जाकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तीरथ सिह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखण्ड की राजनीति में एकाएक भूचाल आ गया और यह बहस छिडने लगी कि आखिरकार उत्तराखण्ड की नई ताजपोशी किस भाजपा नेता के रूप में होगी। रात्रि से ही सतपाल महाराज, पुष्कर सिंह धामी, धनसिंह रावत, मदन कौशिक और आज सुबह उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ंिसंह रावत का नाम भी मुख्यमंत्री के रूप में लिये जाने की चर्चाओं से एकाएक उत्तराखण्ड के अन्दर बडी हलचल मच गई और दोपहर तक मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार रहा लेकिन त्रिवेन्द्र सिंह रावत के घर पर जिस तरह से जश्न और मिठाईयां बट रही थी उससे राजधानी के अन्दर यह संदेश दिया जा रहा था कि भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखण्ड की सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। भाजपा विधानमण्डल दल की बैठक में भाजपा के कुछ दिग्गज नेता भी शामिल हुये और आखिरकार उत्तराखण्ड विधानसमण्डल की बैठक में कुमांऊ से युवा भाजपा विधायक व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया जिससे कयासबाजी का दौर आखिरकार खत्म हो गया और जिस तरह से कुछ भाजपा विधायक अपने आपको दौड में सबसे आगे बताने का खेल खेल रहे थे उनकी रणनीति चारो खाने चित हो गई।
उल्लेखनीय है कि बीती रात तीरथ ंिसह रावत ने जैसे ही अपने पद से इस्तीफा दिया तो उसके बाद उत्तराखण्ड की सियासत में बडा भूचाल आ गया और यह सवाल उठने लगे कि आखिरकार विधायकों में से भाजपा किसे मुख्यमंत्री की कमान सौंपेगी। रात्रि से ही चर्चाओं का दौर शुरू हुआ कि मुख्यमंत्री की दौड में सतपाल महाराज, धनसिंह रावत, मदन कौशिक, बिशन ंिसह चुफाल, त्रिवेन्द्र सिंह रावत व पुष्कर धामी का नाम शामिल है। सुबह से यह शोर मचना शुरू हो गया कि सतपाल महाराज व धनसिंह रावत में से किसी एक को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी जा सकती है लेकिन इसी बीच उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के घर पर भाजपा नेताओं का जश्न और वहां बांटी जा रही मिठाइयों के बाद यह शोर मचने लगा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत की फिर मुख्यमंत्री रावत के रूप में ताजपोशी हो रही है। सोशल मीडिया पर तो त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री की तरह पेश किया जाने लगा और उनके यहां बांटी जा रही मिठाइयों को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया लेकिन दोपहर में यह बात साफ हो गई कि भाजपा विधानमण्डल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। पुष्कर सिंह धामी जो कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत ंिसह कोश्यारी के करीबी हैं उनकी मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी से वो सभी कयास धडाम साबित हो गये जो बीती रात से राज्य के अन्दर सुनाई दे रहे थे।

LEAVE A REPLY