देहरादून(संवाददाता)। दून कैंट विधानसभा में गंभीर पानी की समस्याओं के समाधान के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिलाराम बाजार स्थित वाटर बॉक्स पर प्रदर्शन किया और मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर इस ओर शीघ्र ही कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।
यहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व चंडीगढ़ के इंचार्ज वैभव वालिया के नेतृत्व में दिलाराम बाजार चौक स्थित वाटर बॉक्स में इकटठा हुए और वहां पर पर दून कैंट विधानसभा में गंभीर पानी की समस्याओं के समाधान को प्रदर्शन किया और मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर इस ओर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विगत कई वर्षों से प्रतिवर्ष गर्मी के दिनों में दून कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है और इस क्रम में पिछले कुछ दिनों में दून कैंट विधानसभा के अंतर्गत गोविन्दगढ, राजीव कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी यमुना कालोनी, गांधी ग्राम, बल्लूपुर, किशन नगर, विजय पार्क, श्रीदेव सुमन नगर, जीएमएस रोड, प्रेमनगर कैंट बोर्ड के अंतर्गत अनेक क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या है तथा कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है और लोग व्यक्तिगत पानी का टैंकर मंगाकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे है।
वक्ताओं ने कहा कि यदि आम जन को पानी भी उपलब्ध नहीं कर सकते हो इससे बुरा और क्या हो सकता है और प्रतिवर्ष उत्पन्न हो रही समस्या का स्थाई समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है और लोगां में ऐसी धारणा है कि कई पुराने सप्लाई पम्म्प फेल हो चुके है और उन्हें दुरूस्त किया जाना चाहिए और कइ्र स्थानों पर नई लाईन डाली गई है परन्तु सबके कनैक्शन नहीं जोडे गये है और भेदभाव किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किा जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर के के शास्त्री, संदीप चमोली, भूपेन्द्र नेगी, जितेंद्र नेगी, राहुल प्रताप सिंह लकी, बलजीत, सन्नी, सुमित अग्रवाल, हरेन्द्र बेदी, अंकित शाह, विकास नेगी, मोहित ग्रोवर, अंजलि चमोली, सागर सेमवाल, प्रियांशु शर्मा, अकरम, कुलदीप नरूला, राहुल तलवार, शिवम् कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
