अटल उत्कृष्ट विद्यालय का उद्घाटन किया शिक्षा मंत्री ने

0
166

टिहरी/नैनबाग(संवाददाता)। टिहरी गढ़वाल के जौनपुर के तहत राजकीय इंटर कॉलेज घोडाखोरी में अरविन्द पाण्डे विद्यालीय शिक्षा , प्रोढ शिक्षा , संस्कृत ,खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय का उद्घाटन किया, और कहा की जब भी बदलाव होता है,तो गरीबों के बच्चे ही बदलाव करते है, बदलाव शिक्षा से ही संभव है,अटल उत्कृष्ट विद्यालय में जो शिक्षक दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देगे उनको काफी सुविधा दी जायेगी, व दुर्गम क्षेत्रों में नौकरी करने वाले शिक्षकों का 1 साल को 2 साल माना जायेगा, व कहा की ओलपिंक में मेडल जीत के लाने पर खिलाड़ी को सरकारी नौकरी दी जाएगी,
कार्यक्रम के बाद हरेला कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य अमेन्द्र बिष्ट ने कहा की सरकार द्वारा बेहतर विद्यालय के रखरखाव करना हम सब व आभिभावको की जिम्मेदारी ह्रै।
कार्यक्रम में डा० बिरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दलगत जनैतिक से उठकर क्षेत्र का विकास करे। इस मौके पर जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत,पूर्व क्षेत्र पंचायत कुँवर सिंह भंडारी,देवेन्द्र पंवार, बिक्रम चौहान ने क्षेत्र की समस्याओं के साथ प्रत्येक न्यायं पंचायत में उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाने को कहा ताकि बेहतर शिक्षा मिल सके,

LEAVE A REPLY