युवक का शव चौथे दिन हुआ बरामद

0
162

लालकुआ(संवाददाता)। विगत 26 जून को गरमपानी स्थित कोसी में नहाने के दौरान डूबे हल्दूचौड़ ग्राम बच्चीनवाड निवासी युवक रोहित कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश उम्र 25 वर्ष का शव एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आज चौथे घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नदी से बरामद कर लिया। युवक का शव मिलने के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि विगत 26 जून को हल्दुचौड़ निवासी रोहित कुमार (25) पुत्र चंद प्रकाश अपने छोटे भाई सौरभ तथा सूरज व जगतपाल शर्मा के साथ पहाड़ की सैर के लिए निकला था। इस दौरान वह हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नावली क्षेत्र गरमपानी में कोसी नदी में नहाने लगे। गहराई व भंवर से अनजान सभी युवक काफी देर तक कोसी में नहाते रहे। एकाएक रोहित भंवर की चपेट में आकर कोसी नदी में डूबने लगा। साथियों द्वारा उसे बचाने का काफी प्रयास किया पर वह असफल रहे। और उसका कुछ पता नहीं चल सका। घबराए साथियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया था। 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार चौथे दिन सब घूमने में सफलता हासिल हुई।

LEAVE A REPLY