भाजपाईयों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात को

0
142

नगर संवाददाता
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सीताराम भट्ट के दिशा निर्देश पर महानगर के 15 मंडलों में 86० बूथों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई लोगों से सवाल भी पूछ।
इस अवसर पर उन्होंने मशहूर धावक मिल्खा सिंह को भी याद किया और कुछ दिन पहले ही मिल्खा सिंह कोविड-19 से उभरे और उसके बाद ही उनका निधन हो गया। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाली एक जुलाई को डॉक्टर डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे है। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में डॉक्टरों ने अपनी जान पर खेलकर हम लोगों की सेवा की है इसलिए इस बार नेशनल डॉक्टर्स डे पर खास कार्यक्रम किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मन की बातें कार्यक्रम में उन्होंने पौधों के उसको दिया गुणों के बारे में जिक्र करा मानसून का महत्व भी जनता को समझाया और वैक्सीनेशन के डर से भी लोगों को दूर करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि मेरी माताजी 1०० साल की है लेकिन उन्होंने वैक्सीन लगवाई है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने शिवालिक नगर मंडल मैं सभी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ में मन की बात कार्यक्रम सुना और सभी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखने को मिला और कहा कि अगर हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे अनुसार कार्य भी करेंगे तो हमारा प्रदेश समृद्ध प्रदेश की ओर अग्रसर रहेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने तपोवन मंडल में वार्ड नंबर 6० में वहां के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्ष के साथ मन की बात का कार्यक्रम सुना।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। इस मौके पर सभी 86० बूथों पर प्रदेश सभी कार्यकर्ताओं को कहीं ना कहीं बूथों की जिम्मेदारी दी गई थी सभी ने अपने अपने बूथ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुना। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, भारतीय जनता पार्टी महानगर के महामंत्री रतन सिंह चौहान, देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, मधु भट्ट, हरीश कोहली आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY